धर्मेंद्र सिंह के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजयुमो ने दी बधाई

डॉ धर्मेंद्र सिंह को भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय तथा महानगर अध्यक्ष पवन यादव के नेतृत्व में आज महानगर के चेतना तिराहे पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई एवं यशस्वी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय ने कहा कि धर्मेंद्र सिंह जैसे कर्मठी कार्यकर्ता, कुशल नेतृत्वकर्ता एवं संगठनकर्ता को भारतीय जनता पार्टी ने पुनः गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है इससे हम सभी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।
रणजीत राय ने कहा कि धर्मेंद्र सिंह ने अपने राजनीतिक शुरुआत विद्यार्थी परिषद से करते हुए भाजपा में महानगर अध्यक्ष, क्षेत्रीय मंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष जैसे अनेकों दायित्व पर रह कर कुशलता पूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन किया है। डॉ धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में 2022 के विधानसभा चुनाव में गोरखपुर क्षेत्र की सभी विधानसभाओं पर भारतीय जनता पार्टी की विजय सुनिश्चित करने में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता तन-मन-धन से समर्पित होकर पार्टी की विजय सुनिश्चित करेंगे।
महानगर अध्यक्ष पवन यादव ने कहा कि डॉ धर्मेंद्र सिंह को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं का मनोबल काफी बढ़ा है तथा यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है कि एक छोटा कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर तय कर सकता है।
बधाई देने वालों में मुख्य रूप से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रितेश सिंह, डॉ विवेकानंद सिंह, मीडिया प्रभारी हिमांशु श्रीवास्तव, अविनाश राय, शिवम मिश्रा, मनीष श्रीवास्तव, अमरेंद्र राय, आलोक रंजन, प्रदीप निषाद, राजन गुप्ता, पंकज जयसवाल उपस्थित रहे।