प्रदेश अध्यक्ष अजीत बरनवाल का हुआ जोरदार स्वागत

गोरखपुर प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार – प्रसार अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद मोदी ( मोदी जी के छोटे भाई ) एवं राष्ट्रीय संगठन जयघोष महाराज की संस्तुति पर महानगर के अजीत बरनवाल जी को संगठन के युवा प्रभाग का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत करने पर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में व्यापक हर्ष की लहर है I
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद नगर में प्रथम आगमन पर संगठन द्वारा सुमेर सागर स्थित कार्यालय पर भव्य समारोह कर श्री बरनवाल का जोरदार स्वागत किया गया |
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रभारी जगनैन सिंह, नीटू ने कहा कि अजीत बरनवाल जैसे संघर्षशील एवं समर्पित व्यक्तित्व को प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मिलना हम सभी के लिए गौरव की बात है, विशेष संगठन में और मजबूती मिलेगी, कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष अमित कुमार दुबे एवं उपाध्यक्ष ( मेन प्रभार ) मनीष आनंद, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रिया कुमारी मनोनयन पर शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार ज्ञापित किया |
इस अवसर पर स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष श्री बरनवाल मैं यहां सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया वही मौके पर उन्होंने संगठन में जिला अध्यक्ष पद पर आलोक कुमार गुप्ता एवं महानगर अध्यक्ष पद पर देवेंद्र सचदेवा तथा गोरक्ष प्रांत महिला प्रभाग के क्षेत्रीय अध्यक्ष पद पर श्रीमती स्नेहलता मिश्रा के नियुक्ति की घोषणा सर्वसम्मति से करते हुए उन्हें मनोनयन पत्र भेंट कर सम्मान दिया |
इस अवसर पर अजीत बरनवाल, आलोक कुमार गुप्ता, जगनैन सिंह, नीटू, मनोज आनंद, अमित कुमार दुबे , स्नेहलता मिश्रा , शीला सिंह, मीना श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, दीपा पाण्डेय , मीनू गोयल, सनी साहनी , राम सिंह प्रजापति, देवेंद्र सचदेवा, चंदन पाण्डेय, जसवंत मिश्रा, प्रिया कुमारी, वीरेंद्र केशरवानी, राकेश सरन , चरनप्रीत सिंह, नेहा मणि आर्य, अश्वनी सिंह, सुनीता गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।